दिल्ली में साफ रहेगा आसमान, बढ़ेगा तापमान, देश के इन हिस्सों में बारिश के आसार, पढ़िए वेदर अपडेट

आज का मौसम 19 अक्टूबर 2024: हल्की-हल्की ठंड के बाद अब दिल्ली-एनसीआर का पारा चढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 25 अक्टूबर के बाद ही ठंड का सिलसिला शुरू हो सकता है। आज आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रह स

4 1 5
Read Time5 Minute, 17 Second

आज का मौसम 19 अक्टूबर 2024: हल्की-हल्की ठंड के बाद अब दिल्ली-एनसीआर का पारा चढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 25 अक्टूबर के बाद ही ठंड का सिलसिला शुरू हो सकता है। आज आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 20 से 23 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री तक रह सकता है। आसमान साफ रहेगा। 24 अक्टूबर से तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है।
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 4-5 दिनों तक दक्षिण भारत में बारिश होगी। तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में शनिवार को भारी बारिश हो सकती है। देश के बाकी हिस्सों में अगले हफ्ते तक बारिश की कोई आशंका नहीं है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को दक्षिण के कुछ राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में तो शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी हल्की बारिश हो सकती है।

आज आपके यहां कैसा रहेगा तापमान?

शहरन्यूनतम तापमान (°C)अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली1935
नोएडा1933
गाजियाबाद2133
पटना2533
लखनऊ2234
जयपुर2236
भोपाल2033
मुंबई2636
अहमदाबाद2637
जम्मू1931

मुंबई में हल्की बारिश की संभावना

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। यूपी में दिवाली के बाद ठंड की शुरुआत होगी। मेघालय में कुल 9 जिले हैं। इसमें से 3 जिलों में मौसम विभाग ने वज्रपात और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान करीब 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अनंतपुर, नंद्याल, एलोरा, श्रीकाकुलम, विजयनगर, विशाखापत्तनम, अनकापल्ली, काकीनाडा और कुरनूल शामिल हैं।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ कल, पूजन के लिए मिलेगा ये मुहूर्त, नोट करें चंद्रोदय का समय

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now